HighlightDehradun News

बाइक पर युवती को क्रीम पौडरा गाने पर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने लगा दी क्लॉस

देहरादून में एक युवती को बाइक पर क्रीम पौडरा गाने पर स्टंट करना भारी पड़ गया। देहरादून पुलिस ने बाइक सवार युवती और युवक को ढूंढकर उनका स्टंट बाइकिंग में चालान कर दिया।

बाइक पर डांस कर स्टंट करते युवती का वीडियो वायरल

बीते तीन दिनों से एक युवती का क्रीम पौडरा गाने पर बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवती बाइक पर स्टंट कर रही है। इस वीडियों में युवती प्रसिद्ध कुमाऊंनी गाने क्रीम पौडरा पर स्टंट कर रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था।

बाइक पर नाचती युवती का वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी

वायरल वीडियो में युवती बाइक पर नाचते हुए स्टंट कर रही है। पुलिस ने वीडियो से उस बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर लिया और सोशल मीडिया सेल को एक्टिव कर इसका पता लगाने के निर्देश दिए।

जिसके बाद पुलिस ने बाइक के मालिक युवक को ढूंढ निकाला। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की युवती का वीडियो बना रहा था। पुलिस ने युवक का चालान कर दिया।

युवक से मंगवाई लिखित माफी

पुलिस ने युवक के चालान ने करने के साथ ही उससे लिखित माफी मंगवाई। इसके साथ ही उसे यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। युवक ने पुलिस को भविष्य में इस तरह की गलती ना करने की बात को माफीनामे में लिखकर दिया।

मोहित कुमार निवासी खुर्जा यूपी के नाम पर थी बाइक

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उस बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया सेल को एक्टिव कर बाइक के मालिक का पता लगाने के निर्देश दिए गए।

बाइक मोहित कुमार निवासी खुर्जा, जंक्शन, बुलंदशहर के नाम पर निकली। पुलिस ने इस बाइक का ऑनलाइन चालान किया और मैसेज मोहित के मोबाइल नंबर पर भेजा गया। जिसके बाद उसे देहरादून यातायात कार्यालय बुलाया गया। इसके बाद युवक से से माफी भी मंगवाई गई।

https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1666273975746592768

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें