National

सरकार प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से बात करने के लिए तैयार, मुद्दों पर चर्चा करने के लिए खेल मंत्री ने बुलाया

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले लंबे समय से जारी पहलवानों के बीच अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुलाया है।

सरकार बात करने के लिए तैयार

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले लंबे समय से पहलवानों का प्रदर्शन चल रहा है। यौन उत्पीड़न और तमाम तरह के आरोपों के बाद उनके खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर बताया कि सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है।

आरोपों की निष्पक्ष होगी जांच – खेल मंत्री

बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ग्वालियर में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के दीक्षांत समारोह में कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें