UttarakhandBig News

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सीएम धामी ने किया ऐलान, इन चार जिलों में किया जाएगा साइकिल ट्रैकों का निर्माण

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में वाहनों के बढ़ते दबाव और प्रदूषण से बचाने के लिए राज्य सरकार अब साइकिल ट्रैकों का निर्माण करने जा रही है। इसकी शुरुवात चार मैदानी इलाकों से की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इसका ऐलान किया है।

इन चार जिलों में बनेंगे साइकल ट्रैक

सीएम धामी ने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इन चारों जिलों में 50-50 किमी का साइकिल ट्रैक बनाए जाने की घोषणा की है। इसके अलावा सीएम धामी ने अन्य नौ पर्वतीय जिलों में भी साइकिल ट्रैक बनाए जाने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए हैं ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें