UttarakhandHighlightPithoragarh News

बारात में दूल्हे की जगह आ धमकी पुलिस, विवाह स्थल पर हड़कंप, पढ़ें पूरा मामला

पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग में उस समय हड़कंप मच गई। जब बारात में दूल्हे की जगह पुलिस आ धमकी। पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला दुल्हन नाबालिग है। जिसके बाद परिजनों को विवाह रोकना पड़ा।

दरअसल बेरीनाग पुलिस को हेल्पलाइन नंबर के जरिए सूचना मिली थी कि विकासखंड के एक गांव में नाबालिग का विवाह हो रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

नाबालिग थी दुल्हन

प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक प्रभात कुमार ने बताया कि विवाह घर में बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। जब उन्होंने वहां पहुंचकर दुल्हन के जन्म प्रमाण पत्र की जांच की तो उसकी उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। वर पक्ष को जब मामले की सूचना मिली तो वो विवाह स्थल पर बारात लेकर नहीं पहुंचे।

दोनों परिवारों की काउंसलिंग की

बाद में पुलिस ने दुल्हन पक्ष के साथ ही दुल्हे पक्ष से संपर्क कर दोनों परिवारों की काउंसलिंग की और उन्हें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। दोनों परिवारों ने अपनी गलती मानते हुए लड़की के बालिग होने पर यह विवाह करने की बात कही।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें