UttarakhandChampawat News

शारदा नदी में नहाते समय डूबा किशोर, कुछ दूरी पर बरामद किया शव, परिवार में मचा कोहराम

टनकपुर में शारदा नदी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। जल पुलिस ने कुछ ही दूरी पर बने घाट के पास से शव बरामद कर लिया है। बच्चे का शव देखने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शारदा नदी में नहाते समय डूबा किशोर

मिली जानकारी के अनुसार आर्यन विश्वकर्मा (12) पुत्र पोतीराम विश्वकर्मा निवासी टनकपुर नई बस्ती कालोनी दोपहर को शारदा नदी में नहाने गया हुआ था। नहाते समय आर्यन नदी में डूब गया। परिजनों का कहना है कि आर्यन को मिर्गी के दोहरे पड़ते थे। जिस जगह पर वो डूबा है वहां का जलस्तर डूबने लायक नहीं है।

परिजनों में मचा कोहराम

इस वजह से माना जा रहा कि शायद आर्यन को नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा हो और वह पानी में गिरने के बाद उठ न सका हो। पुलिस ने मृतक किशोर का शव परिजनों को सौंप दिया है। किशोर की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें