National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित, पीएम मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्हें सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द यलो स्टार’ से सम्मानित किया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रकिप्रसाद संतोखी ने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के राष्ट्रपति मुर्मू का सम्मान किया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति को सम्मान के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ येलो स्टार से सम्मानित होने के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं राष्ट्रपति जी। सूरीनामी सरकार और उनकी जनता का यह विशेष सम्मान दोनों देशों के बीच स्थाई मित्रता का प्रतीक है। 

राष्ट्रपति मुर्मू- 140 को होगा गर्व


वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान समारोह के दौरान संबोधन में कहा कि देश के सबसे बड़े सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया। इस वजह से काफी खुश हूं। इस सम्मान से सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों को इससे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय भारतीय-सुरीनामी समुदाय के लोगों को दिया और कहा कि उनके कारण हमारे रिश्तों में अधिक मजबूती आई है।

भारत की बनी चॉकलेट्स खिलाईं

अलग-अलग औपचारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अलावा राष्ट्रपति ने परामरीबो में कुछ बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को भारत की बनी चॉकलेट्स खिलाईं। राष्ट्रपति ने इंडिपेंडेंस स्क्वायर में कृत्रिम गांव का भी उद्घाटन किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें