Big NewsDehradun News

जल्द ही नई रोजगार नीति लाएगी सरकार, सीएम ने कहा- दो लाख से ज्यादा देंगे स्वरोजगार

प्रदेश में सरकार नई रोजगार नीति लाने की तैयारी में हैं। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के शिक्षित व प्रशिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार राज्य में जल्द ही नई रोजगार नीति लाने पर विचार कर रही है।

जल्द ही नई रोजगार नीति लाएगी सरकार

सीएम धामी ने कहा कि राज्य के शिक्षित व प्रशिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार राज्य में जल्द ही नई रोजगार नीति लाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दो लाख से ज्यादा युवाओं को स्वरोजगार दिया जाएगा। सीएम ने कहा भिवष्य में नई रोजगार नीति लाने पर विचार किया जा रहा है।

प्राविधिक शिक्षा के 272 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में नई रोजगार नीति लाने की बात कही। सीएम धामी ने सोमवार को प्राविधिक शिक्षा के 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। 

बता दें कि पॉलिटेक्निक कॉलेजों के इन अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों के लिए चयन हुआ है। सीएम धामी ने सभी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एक साल में 10 लाख लोगों को दिया जाएगा रोजगार 

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के संकल्प के तहत अगले एक साल में प्रदेश में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रदेश के सभी खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। आने वाल समय में सभी खाली पदों को भर दिया जाएगा।

दो लाख देंगे स्वरोजगार

सीएम धामी ने स्वरोजगार पर बात करते हुए कहा कि प्रदेस में दो लाख से ज्यादा स्वरोजगार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए लगातार विज्ञप्तियां निकाली जा रही हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्वरोजगार को मिलाकर यह लाखों में हो जाएगा।

उद्यानिकी क्षेत्र में प्रदेश में 18 हजार पॉलीहाउस दिए जा रहे हैं। इसमें से इसमें एक लाख से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार मिलेगा। इसके साथ ही नई पर्यटन नीति से भी एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। सीएम ने कहा कि इसके अलावा भी लगातार अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें