highlightNainital

उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार फिर भी जनता बेहाल, यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना

यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी प्रदेश की जनता बेहाल है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कुशासन से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब देगी।

यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

तीन दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम के पहले दिन हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रदेश में जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कुशासन से परेशान हो गई है।

रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा प्रदेश का युवा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवा भर्ती घोटाले से बेहद दुखी हैं। युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ये बातें नेता प्रतिपक्ष ने रविवार को ओखलकांडा के खनस्यू से शुरू हुई कांग्रेस के जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

जनता जल्द देगी जवाब

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार धार्मिक उन्माद फैलाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। जल्द ही जनता इसका जवाब देगी। कांग्रेस का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए ये जनसंवाद किया जा रहा है।

सरकार माफिया को संरक्षण देने का कर रही काम

जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल का कहना है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क के अभाव में ही जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। यहां पर सारे विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार केवल माफिया को संरक्षण देने का काम कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button