National

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24- परगना में बम विस्फोट, चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24- परगना में बम विस्फोट की खबर सामने आ रही है। यहां एक पब्लिक टॉयलेट में बम विस्फोट होने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

विस्फोट में नाबालिग की मौत

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक सुभाषपल्ली का रहने वाला था। वह बनगांव इलाके के रेल गेट-1 के निकटत्तम बाथरूम में गया, तभी विस्फोट हुआ। विस्फोट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे लोकल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  वहीं इस घटना पर स्थानीय लोगों ने शोक जताया और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें