National

कांग्रेस नेता खेड़ा ने कहा हरी झंडी दिखाकर क्या साबित कर रहे पीएम, जनरल कोच के हालात भी देखें, रेल मंत्री से लेंगे इस्तीफा ?

ओडिशा के बालेश्वर में हुए रेल हादसे के बाद से कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोल रही है। लगातार कांग्रेस केन्द्र सरकार से हादसे को लेकर कई सवाल पूछ रही है। वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई और किसी की जिम्मेदारी अभी तक तय नहीं की गई है। उन्होने पूछा कि क्या लाल बहदुर शास्त्री, नीतीश कुमार, माधव राव सिंधिया ने इस्तीफा दिया था उस तरह पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने रेल मंत्री का इस्तीफा लेंगे।

पीएम के पास है एक कवच 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि रेल मंत्री ट्रेनों में कवच की बात करते हैं, लेकिन असल ‘कवच’ तो पीएम मोदी के पास है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह ऐसा कवच है जो पीएम को सभी जांच और टेलीविजन बहस से बचाता है, लेकिन यह देश के लोगों की रक्षा नहीं करता है। 

जनरल कोचों के हालात भी देखें पीएम

पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि हम हाई-स्पीड ट्रेनों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जनरल कोचों की स्थिति भी देखनी होगी। उन्होनें कहा कि वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर आप क्या साबित करना चाहते हैं? देश का पूरा रेल नेटवर्क ऐसा है? कांग्रेस नेता ने कहा कि विभिन्न सरकारों ने रेलवे को मजबूत करने की दिशा में काम किया, लेकिन पीएम केवल प्रचार में लगे हैं।

क्या आप रेल मंत्री का इस्तीफा लेंगे- खेड़ा

मोदी जी, आप तय करें कि आप किसका इस्तीफा चाहते हैं। क्योंकि अब देश उम्मीद करता है कि जिस तरह से लाल बहादुर शास्त्री, नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया है, उसी तरह आप अपने रेल मंत्री का इस्तीफा मांगें।”

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें