Entertainment

आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन का हुआ निधन, 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 

फिल्म इंडस्ट्री में काफी दिनों से कलाकारों की मौत की खबरें आ रही है। हाल ही में टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की निधन की खबर सामने आई थी। अब एक और दुखद खबर सामने आ रही है। जाने माने अभिनेता आमिर रजा हुसैन का निधन हो गया है।

अभिनेता आमिर ने 66 की उम्र में ली अंतिम सांस

जाने माने  एक्टर-डायरेक्टर और आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन ने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों की माने तो आमिर का निधन दिल्ली में उनके घर पर हुआ। शनिवार यानी तीन जून को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। अभी अभिनेता की मौत का कारण सामने नहीं आया है।

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

आपको बता दें की आमिर की आखिरी फिल्म सोनम कपूर के साथ थी। उन्होंने आखिरी बार साल 2014 में आई फिल्म ‘खुबसूरत’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में सोनम कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद थे। इसके अलावा उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म्स ‘बाहुबली’ और  ‘आरआरआर’ में अपनी क्रिएटिविटी दर्शाई थी।

इसके अलावा प्रभास की अपकमिंग फिल्म में भी उन्होंने अपना योगदान दिया है। इसके साथ ही आमिर ने बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ भी काम किया है। जिसमें से जॉय माइकल, मार्कस मर्च,और बैरी जॉन आदि शामिल है।

इस खबर के बाहर आने के बाद सेलिब्रिटी ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे है। इसके अलावा पॉलिटिशियन अखिलेश यादव ने भी अभिनेता को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें