National

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बालासोर ट्रेन दुर्घटना का मामला, याचिका में विशेषज्ञ पैनल से कवच को लेकर की जांच की मांग

बालासोर ट्रेन दुर्घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। जनहित याचिका में कवच नामक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देश मांगे गए हैं।

ओडिशा के रेल हादसे में अब तक ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा बाहानागा बाजार स्टेशन पर तीन ट्रेनों बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी के आपस में टकराने की वजह से हुआ। पीएम मोदी ने शनिवार को खुद ओडिशा के बालासोर में दुर्घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया था।

पीएम मोदी ने रेल मंत्री से फोन पर जाना हाल

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रेल मंत्री से बालासोर ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना स्थल पर बहाली कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए फोन किया। वैष्णव दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और बहाली कार्य का जायजा ले रहे हैं। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें