UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट कर वीडियो बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

हरिद्वार के रुड़की में दो युवकों को चलती कार में स्टंट करना भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस एक्ट में चालान किया है। इसके साथ ही उनकी कार को भी सीज कर लिया गया है।

चलती कार में स्टंट कर वीडियो बनाना पड़ा भारी

वीडियो गरुवार का बताया जा रहा है। इकबालपुर लाठरदेवा मार्ग पर एक युवक चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट कर वीडियो बना रहा था। जबकि दूसरा युवक खिड़की पर लटका हुआ था। दोनों युवकों ने अपनी जान खतरे में डालकर स्टंट कर वीडियो वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

युवकों का चालान कर गाडी की सीज

पुलिस ने वीडियो में युवकों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई पर दोनों युवक माफी मांगने लगे ओर आगे से इस तरह की हरकत न करने की बात कही। जानकारी के अनुसार एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि युवक की पहचान शाहरुख निवासी लाठरदेवा और शाकिर निवासी रसूलपुर झबरेड़ा के रूप में हुई है। युवकों का चालान कर स्टंट में इस्तेमाल होने वाली कार को भी सीज किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें