UttarakhandBig News

वन विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

उत्तराखंड के वन महकमे में गुरूवार को बंपर तबादले किए गए हैं। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु के निर्देशों पर आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कई ऐसे वन अधिकारी जो काफी समय से एक ही जगह पर थे।

इसके साथ ही कई अफसरों के कामकाज के आधार पर भी इधर से उधर किया गया है। वन अधिकारियों की तबादला सूची शासन ने जारी कर दी है।

इन अफसरों के किए तबादले

  • सीसीएफ गढ़वाल की नरेश कुमार को दी जिम्मेदारी।
  • नीरज शर्मा को बनाया हरिद्वार का डीएफओ।
  • मसूरी के डीएफओ की जिम्मेदारी वैभव कुमार को मिली।
  • राजाजी में कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ आशुतोष सिंह बनाए गए।
  • बड़कोट के डीएफओ मयंक शेखर झा बने।
  • अल्मोड़ा में डीएफओ के तौर पर दीपक सिंह की हुई तैनाती।
  • रुद्रपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागड़ी बने।
  • बागेश्वर के डीएफओ उमेश तिवारी बनाए गए।
  • टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर बने।
  • उत्तरकाशी वन प्रभाग के डीएफओ के तौर पर डीपी बलूनी को भेजा गया।
  • टिहरी डैम फर्स्ट के डीएफओ कोमल सिंह बनाए गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें