UttarakhandBig NewsHaridwar News

पति ने पत्नी की हत्या कर उतारा मौत के घाट, आरोपी और उसके परिजन मौके से फरार

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार रात एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार मौके से फरार हो गया। सुबह महिला की हत्या की जानकारी पाकर महिला के परिजन उसके गांव पहुंचे। महिला के परिजनों ने मामले को लेकर थाने में तहरीर दी है।

आरोपी पति मौके से फरार

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। महिला की पहचान बानो (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। महिला के पति के साथ-साथ उसके ससुराल वाले घर से लापता बताए जा रहे हैं।

आरोपी पति की तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी युवक राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने बताया की महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें