UttarakhandTehri News

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो की मौत, चार घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे मार्ग पर देवप्रयाग से 13 किलोमीटर आगे तीनधारा के पास बुलेरो और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत

घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। एनटीपीसी मोड़ के पास एक बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें 108 क मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग ले जाया गया है।

दो की मौत, चार घायल

हादसे में मृतकों की पहचान रमेश (40) और सोहन सिंह (28) के रूप में हुई है। जबकि महेश वर्मा (45), धर्मपाल (30), महेंद्र (25), नरेश (25) का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की सभी लोग पीलीभीत से श्रीनगर की ओर जा रहे थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें