UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

प्रेमिका को प्रेमी के साथ बेवफाई करना पड़ा भारी, सिरफिरे आशिक ने मौत के घाट उतारा,फिर …

उधम सिंह नगर में एक प्रेमिका को अपने आशिक से बेवफाई करना भारी पड़ गया। सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की बेवफाई के बाद उसे मौत के घाट उतार कर सेविंग ब्लेड से उसकी गर्दन काट दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रेमिका को प्रेमी के साथ बेवफाई करना पड़ा भारी

उधम सिंह नगर के ग्राम कनौरी निवासी महिला सावित्री देवी का शव खेत में पड़ा मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के प्रेमी नूर हसन निवासी सुल्तानपुर पट्टी शिवनगर को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूला और कहा कि उसने ही सावित्री को मौत के घाट उतारा है ।

आठ साल से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग

आरोपी नूर हसन ने बताया कि वो पिछले आठ साल से सावित्री के साथ रिश्ते में था। सावित्री नूर हसन के साथ ही मजदूरी का काम करती थी। पिछले कई समय से सावित्री नूर को अनदेखा कर रही थी। जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान नूर ने सावित्री को धक्का दे दिया। जिससे उसके सर में गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या कर कटा महिला का गला

मृत्यु की घटना को छिपाने के लिए नूर हसन ने महिला का गला सेविंग ब्लेड से काटकर खेत में फेंक दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से ही महिला के सामान के साथ-साथ हत्या में इस्तेमाल होने वाला शेविंग ब्लेड भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से बरामद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर उचित धाराओ में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें