National

बृजभूषण को गिरफ्तार करना थोड़ा मुश्किल, हट सकता है पोक्सो एक्ट, महिला पहलवान निकली बालिग

भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला पहलवान बालिग निकली है। बताया जा रहा है कि जांच में रोहतक के स्कूल से मिले जन्म प्रमाण पत्र से उसके बालिग होने की पुष्टि हुई। इस आधार पर अब पुलिस बृजभूषण शरण सिंह पर से पाक्सो की धारा हटा देगी और सिर्फ यौन शोषण मामले की जांच की जाएगी।

बृजभूषण के ऊपर से हट सकता है पोक्सो एक्ट

जानकारी के अनुसार कनाट प्लेस थाने को दी शिकायत में महिला पहलवान ने कहा था कि जिस दौरान बृजभूषण ने उसके साथ यौन शोषण किया उस दौरान वह नाबालिग थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने यौन शोषण व पाक्सो की धाराओं में एक अलग मुकदमा दर्ज कर लिया था। बताया जा रहा है कि जांच में रोहतक के स्कूल से मिले जन्म प्रमाण पत्र से उसके बालिग होने की पुष्टि हुई। इस आधार पर अब पुलिस बृजभूषण शरण सिंह पर से पाक्सो की धारा हटा देगी। सिर्फ यौन शोषण मामले की जांच की जाएगी।

पहलवानों पर लगाया आरोप- कथित चाचा

वहीं रोहतक में सोमवार शाम एक प्रेस वार्ता में कथित नाबालिग महिला पहलवान के चाचा ने भी पहलवानों पर  आरोप लगाया है। उन्होनें कहा कि उत्पीड़न का आरोप लगाकर दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ी बड़ी साजिश कर रहे हैं। वे जातिवाद बढ़ाने के साथ भावुक होकर और आंसू दिखाकर गुमराह कर रहे हैं। महिलाओं के लिए कानून और पॉक्सो एक्ट का गलत प्रयोग कर रहे हैं।

चाचा ने कहा भतीजी नहीं है नाबालि

पहलवान लड़की के चाचा ने कहा कि प्रदर्शनकारी सुन लें कि यह पॉक्सो का मामला इसलिए नहीं है क्योंकि उनकी भतीजी बालिग है। वहीं उन्होने कहा कि अगर हमारे घर की बेटी के साथ कुछ गलत हो जाता तो हमारा परिवार चुप बैठने या मामले को छिपाने के बजाय आर-पार की लड़ाई लड़ता।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें