Char Dham Yatra 2023Big NewsUttarakhand

केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, बुकिंग के नाम पर हो रही फर्जी वसूली

केदारनाथ धाम के लिए अगर पंजीकरण करा रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधान होने की जरुरत है। केदानाथ धाम के पंजीकरण के नाम पर तीर्थयात्रियों से फर्जी वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले को लेकर ऋषिकेश तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक ने शिकायत दी थी।

बुकिंग के नाम पर हो रही फर्जी वसूली

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक कुनाल जाटव चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर में फोटो स्टेट का काम करता है। शिकायत मिली थी कि शासन के चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाने के बाद भी आरोपी युवक ट्रांजिट कैंप परिसर में पहुंचे यात्रियों से केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण के स्लॉट बुक करने का दावा कर रहा था।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपी युवक इसकी एवज में आए यात्रियों से पैसे वसूल रहा था। जिसके बाद ऋषिकेश तहसील में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक शोभाराम जोशी ने कोतवाली में शिकायत दी थी। जानकारी के अनुसार कोतवाल पांडे ने बताया कि कुनाल जाटव के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण पर रोक

मंदिर परिसर में क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पर तीन जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पंजीकरण पर रोक लगाई गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें