UttarakhandBig NewsTrivendra Singh Rawat

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली लोकसभा सीटों की बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर

बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को उत्तर प्रदेश में पांच लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के महाजनसंपर्क अभियान का इंचार्ज बनाया गया है। 30 मई से लेकर 30 जून तक भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान होना है।

दो मई को लेंगे वाराणसी में तैयारियों का जायजा

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तर प्रदेश के बासगांव, आजमगढ़, देवरिया, सलेमपुर और बलिया का इंचार्ज बनाया गया है। दो मई को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत वाराणसी में तैयारियों का जायजा लेंगे।

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीते कुछ दिनों से दिल्ली में मौजूद हैं। सोमवार को पूर्व सीएम दिल्ली में बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम और बी एल संतोष से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद ही उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें