UttarakhandBig NewsTehri News

दो वाहनों की भीषण टक्कर, हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत, नौ घायल

ऋषिकेश- श्रीनगर रोड पर गूलर के पास मैक्स और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो मैक्स सवार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

दो वाहनों की भीषण टक्कर

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश- श्रीनगर रोड पर गूलर के पास बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैक्स वाहन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। मैक्स में तीर्थयात्री सवार थे जो केदारनाथ से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। जबकि ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहा था। इस दौरान दोनों में भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत

हादसे में 11 लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक भी घायल बताया जा रहा है। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित किया। घायलों को इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान आनंद कलवार (22) पुत्र मोहन कलवार निवासी-दिल्ली और मैक्स चालक के रूप में हुई। जबकि घायलों में विवेक कलवार निवासी बीरगंज नेपाल, साहिल कलवार, रोहित गुप्ता निवासी नेपाल, अविनाथ कलवार निवासी नेपाल, गुलशन कानू, रंजन निवासी नेपाल, आदित्य कानू निवासी नेपाल, विकी कलवार, मोहन निवासी-वुलनी बेहड सहारनपुर (ट्रक चालक) के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें