UttarakhandBig NewsPithoragarh News

Pithoragarh news: पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

Pithoragrah में धारचूला के दूरस्थ पय्यापौड़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने 50 साल के बुजुर्ग ग्रामीण की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Pithoragrah में पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग ग्रामीण की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान कपिल सिंह (22) पुत्र जोगा सिंह निवासी पय्यापौड़ी नाला तोक के रूप में हुई है। कपिल और बहादुर सिंह (50) निवासी बजानी तोक के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की कपिल ने पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग बहादुर सिंह की हत्या कर दी। आरोपी जैसे ही फरार होने की फिराक में था उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

हादसे की सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सीओ नरेंद्र पंत ने बताया की हत्यारोपी और मृतक के शव को धारचूला लाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें