UttarakhandDehradun NewsHighlight

नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल में ले जा रहा था युवक, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर किया बवाल

देहरादून के डोईवाला में उस वक्त बवाल मच गया जब एक मुस्लिम समुदाय का युवक एक हिंदू नाबालिग लड़की को होटल में ले जाते वक्त पकड़ा गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

युवक को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक डोईवाला कोतवाली अंतर्गत भानियावाला में एक मुस्लिम समुदाय का युवक एक हिंदू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर होटल में ले जा रहा था। तभी वहां हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे ओर युवक को पकड़ कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

अधिवक्ता की ओर से युवक को बताया जा रहा नाबालिग

सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबालिग लड़की को भी उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अब युवक के अधिवक्ता की ओर से मुस्लिम युवक को भी नाबालिग बताया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने युवक के नाबालिग होने के प्रमाण मांगे हैं। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई फिलहाल चल रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें