Big NewsChar Dham Yatra 2023

Yamunatri dham yatra पर आए एक और यात्री की हुई मौत, चारधाम में अब तक 76 की गई जान

Yamunotri yarta में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यमनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक और यात्री की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई।

के दर्शन कर लौट रहे एक तीर्थयात्री की हुई मौत

चारधाम यात्रा में एक और यात्री की मौत हो गई। yamunotri dham के दर्शन कर वापस लौट रहे एक व्यक्ति की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विनोद कुमार भाटियाड़ा(71) दिल्ली के रहने वाले हैं।

Yamunotri dham से लौटते समय अचानक बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार भाटियाड़ा की यमनोत्री धाम से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे एक तीर्थयात्री की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार भाटियाड़ा(71) निवासी दिल्ली की धाम से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण बताई जा रही है।

Yamunotri dham में अब तक 20 की गई जान

चारधाम यात्रा में इस बार मौसम भी यात्रियों की कड़ी परीक्षा लेने में पीछे नहीं है। मौसम के कारण यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यमनोत्री धाम में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी यात्रियों की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।

चारधाम में अब तक 76 की गई जान

चारधाम यात्रा में अब तक कुल 76 लोगों की मौत हुई है। जिसमें से यमनोत्री धाम में 20 लोगों की मौत, गंगोत्री धाम में नौ लोगों की मौत, केदारनाथ में 34 श्रद्धालुओं की मौत और बद्रीनाथ धाम में 3 श्रद्धालुओं की हो चुकी है। चारधाम में अब तक सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ धाम में हुई हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button