Dehradun NewsHighlightUttarakhand

अब मसूरी नहीं जाएंगे गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले वाहन, पढ़ ले ये नया ट्रैफिक प्लान

मसूरी की मालरोड निर्माणाधीन होने और पर्यटकों के वाहनों को कुछ हद तक कम करने के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। नए ट्रैफिक प्लान के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को विकासनगर के रूट से भेजा जाएगा।

नया ट्रैफिक प्लान को किया तत्काल लागू

इसके अलावा पर्यटन सीजन में यातायात दबाव बढ़ने पर कई मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मसूरी के इस नए प्लान को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने सोमवार को देहरादून के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान डीजीपी ने बताया कि नए प्लान को तत्काल लागू कर दिया गया है।

ये है नया ट्रैफिक प्लान

  • सभी छोटे चौपहिया वाहनों को स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक से होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैंपटी फॉल की तरफ भेजा जाएगा।
  • यातायात का अधिक दबाव होने पर मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटीबीपी कैंप से पहले हाथीपांव होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैंपटी फॉल की तरफ भेजा जाएगा।
  • गंगोत्री एवं यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी के बजाय विकासनगर की ओर से होते हुए भेजा जाएगा।
  • वीकेंड पर वाहनों को किंग्रेग पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। खासकर उन पर्यटकों के वाहनों को जिनके होटलों में पार्किंग की सुविधा न हो।
  • यातायात का दबाव अधिक होने पर निकासी वाले वाहनों को बार्लोगंज, झड़ीपानी होते हुए देहरादून की ओर भेजा जाएगा।
  • वन-वे ट्रैफिक को सुगमता से चलाने के लिए स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक, कैमल बैक रोड, हाथीपांव रोड की मरम्मत के लिए स्थानीय प्रशासन से भी वार्ता की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें