National

मणुपिर के चार जिलों में हुई रक्षा बलों और सशस्त्र समूहों के बीच मुठभेड़ , कई घायल, अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात

मणिपुर में जारी हिंसक घटनाओं के बीच बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर के कम से कम चार जिलों से सुरक्षा बलों और सशस्त्र समूहों के बीच मुठभेड़ की कई घटनाएं हुईं हैं, जिसमें दोनों तरफ से लोग घायल हुए।

इन जिलों में हुई मुठभेड़

इंफाल में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुराचांदपुर, काकचिंग, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों से मुठभेड़ की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया है कि इन मुठभेड़ों में कई मणिपुर पुलिस कमांडो और अज्ञात सशस्त्र समूह के सदस्य घायल हो गए। घायल पुलिस कमांडो को तुरंत अस्पतालों में ले जाया गया। हालाँकि सशस्त्र समूहों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात

वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, सभी अशांत जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन ने चुराचांदपुर, काकचिंग, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में कर्फ्यू का समय घटा दिया है। बता दें कि कर्फ्यू में छूट की अवधि में तीन घंटे की कटौती की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें