UttarakhandBig NewsDehradun News

अश्लील हरकतों से तंग आकर कई छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित

देहरादून में कालसी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कालसी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पनुवा में तैनात प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। उप शिक्षाधिकारी कालसी की जांच रिपोर्ट पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई है।

अश्लील हरकतों से तंग आकर कई छात्राओं ने छोड़ा स्कूल

स्कूली छात्राओं ने स्कूल में ही तैनात एक महिला शिक्षिका से प्रधानाध्यापक द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने की शिकायत की थी। शिकायत करने वाली तीन छात्राओं ने शिक्षिका को बताया की प्रधानाध्यापक लगभग आधा दर्जन छात्राओं के साथ पिछले लंबे समय से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता आ रहा है।

शिकायत मिलते ही विभाग में मचा हड़कंप

छेड़छाड़ के ही चलते कक्षा सात की एक छात्रा ने पहले स्कूल से अपना नाम कटा लिया था। अन्य छह छात्राओं ने भी प्रधानाध्यापक के उत्पीड़न से तंग आकर स्कूल से अपना नाम कटवा लिया है। विभागीय उच्चाधिकारियों को घटना की शिकायत मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

छात्राओं द्वारा सही पाए गए आरोप

उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर उप शिक्षा अधिकारी कालसी भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने तत्काल विद्यालय पहुंच कर आरोपी प्रधानाध्यापक सहित महिला शिक्षिका व वहां पढ़ने वाली अन्य छात्राओं से पूछताछ की। उन्होंने विद्यालय से नाम कटवा कर जाने वाली छात्राओं के बारे में भी पूरी जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि नाम कटवाने वाली छात्राओं ने क्षेत्र के ही एक अन्य विद्यालय में प्रवेश लिया है।

प्रधानध्यापक को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

उप शिक्षाधिकारी जदली ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जिस पर विस्तृत रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबन की अवधि में उप शिक्षा अधिकारी चकराता कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

दोनों पक्षों को सुनकर जांच रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश

उप शिक्षा अधिकारी चकराता को इस पूरे प्रकरण में जांच अधिकारी नामित किया है। उन्हें प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए प्रधानाध्यापक का भी पक्ष सुनते हुए 15 दिन के भीतर विभागीय कार्रवाई पूर्ण करते हुए जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें