UttarakhandDehradun NewsHighlight

शादी का झांसा देकर मैनेजर ने किया यौन शोषण, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवती ने अपने मैनेजर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़िता ने आरोपी पर 17 हज़ार लेकर वापस न करने का भी आरोप लगाया है। युवती ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

पीड़िता की तहरीर के मुताबिक वह राजपुर रोड के एक पेट्रोल पंप पर सेल्स पर्सन के पद पर काम करती थी। यहां वह पेट्रोल पंप के मैनेजर हर्ष चौधरी निवासी हापुड़ उत्तर प्रदेश से मिली। इस दौरान आरोपित ने युवती के साथ नजदीकियां बढ़ाई और शादी का प्रस्ताव रखा। युवती भी युवक के झांसे में आ गई। जिसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

युवती ने तहरीर में बताया कि उसने युवती को कहा कि वह उसे जल्द ही अपने घर ले जाएगा। लेकिन उससे पहले वह उससे कोर्ट मैरिज करेगा। लेकिन आरोपी ने ऐसा नहीं किया। आरोपी हर्ष ने युवती से 17 हजार रुपये भी लिए थे जो अभी तक नहीं लौटाए। युवती ने बताया कि आरोपी युवक ने अब उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के बाद आरोपित युवक हर्ष चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें