Char Dham Yatra 2023Big News

एक दिन में 60 हजार से अधिक यात्री कर रहे हैं पंजीकरण, जल्द होगा आंकड़ा 40 लाख पार

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर हैं। इसका अंदाजा इसी स३ लगाया जा सकता हैं कि अभी तक चारों धाम के लिए एक दिन में औसतन 60 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। बता दें अभी तक कुल पंजीकरण का आंकड़ा 40 लाख पार पहुंचने वाला है।

एक दिन में 60 हजार से अधिक यात्री कर रहे हैं पंजीकरण

चारों धाम में शुक्रवार को 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाए थे। इस साल मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भरी उत्साह है। सरकार का मानना है किइस बार यात्रियों का आंकड़ा 50 लाख पार कर सकता है। जो एक नया रिकॉर्ड होगा।

16.26 लाख यात्री अभी तक कर चुके हैं दर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक व पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 36 लाख 87 हजार 917 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि केदारनाथ धाम के लिए 12 लाख 61 हजार 400 पंजीकरण हुए हैं।

वहीं बदरीनाथ धाम के लिए 10 लाख 88 हजार 122 तो गंगोत्री धाम के लिए छह लाख 61 हजार 937, यमुनोत्री धाम के लिए छह लाख सात हजार 853 पंजीकरण और हेमकुंड साहिब के लिए 68 हजार 605 पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि अब तक 16.26 लाख यात्रियों ने चारों धामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन किए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें