HighlightUdham Singh Nagar News

बोर्ड परीक्षा में 12 वीं में फेल हुई थी छात्रा, कीटनाशक पीकर खत्म कर ली जिंदगी

उत्तराखंड बोर्ड में 12 वीं में फेल होने से आहत छात्रा ने कीटनाशक खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

इंटर में फेल होने के कारण छात्रा ने खत्म की जिंदगी

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद उधम सिंह नगर से बुरी खबर सामने आ रही है। इंटर में फेल होने से नाराज छात्रा ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पी लिया।

जिसके बाद लड़की की हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे जसपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम

हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक भगवंतपुर गांव निवासी आकांक्षा (16) इंटरमीडिएट की छात्रा थी।

जिसका 25 मई को रिजल्ट आया था। जिसमें वो फेल हो गई थी। जिसके चलते वो परेशान चल रही थी। जिसके बाद उसने शुक्रवार को ये कदम उठा ली।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें