National

दिल्ली में 24 घंटे में चलेंगी धूल भरी आंधी, गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटे में भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के साथ आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ ही गरज चमक की भी संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 35-45 किमी प्रति घंटे होगी। इसके अलावा बारिश की भी संभावना है।

यहां चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने बताया कि धूल की परत पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ रही है। जो हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पहुंच जाएगा। दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, रोहतक और हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर करेगा। धूल भरी आंधियों और तेज हवाओं ने रेगिस्तानी क्षेत्रों से धूल को और बढ़ा दिया है। शहरों को आंधी पहुंचने से धूल छाए जाएगी और आसमान धुंधला हो जाएगा। साथ वायु की गुणवत्ता भी खराब हो जाएगी।

दिल्ली में हुई दो मिमी बारिश दर्ज

बता दें कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक दो मिमी बारिश दर्ज की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें