Big NewsDehradun News

आज दिल्ली जाएंगे सीएम धामी, 27 मई को नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली जाएंगे। यहां पर सीएम धामी नीति आयोग की 27 मई को होने वाली गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे।

आज दिल्ली जाएंगे सीएम धामी

सीएम धामी आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में सीएम धामी 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में सीएम धामी 2025 उत्तराखंड को तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे।

सीएम के साथ मुख्य सचिव भी जा सकते हैं दिल्ली

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सीएम धामी बैठक के एजेंडे के अनुरूप राज्य में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, स्वास्थ्य शिक्षा, कौशल विकास आदि के क्षेत्र में राज्य की प्रगति और भावी लक्ष्यों की जानकारी भी साझा करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम धामी के साथ दिल्ली मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम व मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी भी जा सकते हैं।

सशक्त उत्तराखंड @25 के रोडमैप को करेंगे साझा

27 मई को दिल्ली में होने वाली बैठक में सीएम धामी अवस्थापना व निवेशक, नीतियों और नियमों का सरलीकरण, एमएसएमई, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के अलावा पीएम गति शक्ति पोर्टल के बारे में चर्चा करेंगे।

इसके साथ ही सीएम धामी भारत को वर्ष 2047 तक विकिसत राष्ट्र बनाने के लिए उत्तराखंड टीम इंडिया के लिए कैसे काम कर सकता है, इस बारे में भी अपनी बात रखेंगे। सीएम धामी बैठक के दौरान सशक्त उत्तराखंड @25 के विकास के रोडमैप को भी रखेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें