Big NewsTehri News

बिना ट्यूशन पढ़े सुशांत ने किया उत्तराखंड टॉप, कारपेंटर पिता का 99 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया मान

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आज रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसमें हाईस्कूल में टिहरी के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। जबकि हाईस्कूल में जसपुर की तनु ने 12 वीं में टॉप किया है। हाईस्कूल में टॉप करने वाले सुशांत के पिता कारपेंटर है और उन्होंने बिना ट्यूशन के ही टॉप किया है।

Sushant Chandravanshi

बिना ट्यूशन पढ़े सुशांत ने किया उत्तराखंड टॉप

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में टिहरी जिले के सुशांत चंद्रवंशी ने टॉप किया है। सुशांत थौलधार भागीरथी उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर कंडी-छाम के छात्र हैं। उन्होंने हाईस्कूल में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। बता दें कि सुशांत मूल रूप से बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं।

कारपेंटर हैं सुशांत के पिता

सुशांत चंद्रवंशी के पिता ध्रुव प्रसाद राजवंशी कारपेंटर हैं। जो कि चिन्यालीसौड़ बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। जबकि उनकी माता ललिता देवी गृहणी हैं। सुशांत ने बेहद ही कम संसाधनों में बड़ी सफलता हासिल की है। जिसके बाद वो सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन रहे हैं।

Sushant Chandravanshi

गणित में मिले पूरे 100 नंबर

उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल के टॉपर सुशांत चंद्रवंशी ने गणित विषय में पूरे 100 नंबर पाए हैं। जबकि विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत में उन्होंने 99-99 नंबर हासिल किए हैं। हिंदी में उन्होंने 98 अंक और अंग्रेजी में 95 अंक हासिल किए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें