UttarakhandBig NewsDehradun News

यूसीसी के लिए गठित कमेटी ले रही आमजन से सुझाव, जून के अंत तक ड्राफ्ट तैयार होने की उम्मीद

प्रदेश में यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) को लागू किए जाने के लिए गठित कमेटी युद्ध स्तर पर काम कर रही है। यूसीसी के लिए गठित कमेटी के सदस्यों की टीम देहरादून पहुंचकर लोगों से सुझाव से रही है। इसी कड़ी में बुधवार को ड्राफ्ट तैयार करने के लिए यूसीसी ने आयोगों से सुझाव लेने के बाद आम जनता के सुझाव लेने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।

dehradun news

यूसीसी के लिए गठित कमेटी ले रही आमजन से सुझाव

मुख्य रूप से यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित कमेटी तमाग वर्ग के लोगों से सुझाव ले रही है। ताकि यूसीसी के लिए बेहतर ड्राफ्ट तैयार किया जा सके। इसी क्रम में 25 मई को कमेटी का राजनीतिक दलों सुझाव लेने का कार्यक्रम रखा गया है। बता दें अभी तक करीब सवा दो लाख लोगों से से सुझाव लिए गए हैं। सभी जनपदों से जनता के सुझाव लिए गए हैं।

dehradun news

जून के अंत तक ड्राफ्ट तैयार होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। जून माह के अंत तक इसे कानून का रूप लेकर लागू कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जो यूनिफॉर्म सिविल कोड को कानून के रूप में लागू करेगा ।

इनपुट- मनीष डंगवाल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें