UttarakhandBig NewsNainital News

रामनगर: मां की ममता हुई शर्मसार, नहर में मिला नवजात शिशु का शव

रामनगर में एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई है। सिंचाई नहर में नवजात शिशु का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गई है। आसपास के लोगों ने शव देखने के बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप

घटना बुधवार की बताई जा रही है। शिशु का शव सिंचाई नहर में मिलने के बाद से मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। बता दें बुधवार सुबह रामनगर के मोहल्ला गुलरपट्टी क्षेत्र में सिंचाई मूल में एक नवजात बच्चे का शव पड़े होने की सूचना आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सिंचाई नहर से नवजात शिशु का शव बाहर निकाला।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सिंचाई मूल में मिले नवजात के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें