Big NewsChar Dham Yatra 2023

असहाय व दिव्यांगजनों को चारधाम में मिलेगी विशेष सुविधाएं, होमगार्ड हेल्पडेस्क से मिलेगी हर मदद

चारधाम यात्रा के हर दिन देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की किसी समस्या ना हो इस लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यात्रा पर उत्तराखंड आने वाले वृद्ध, असहाय और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए प्रदेश में पहली बार होमगार्ड हेल्पडेस्क की स्थापना की है।

चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

चारधाम यात्रा चरम पर है। देश के कोने-कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। एक महीने पहले चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। जिसके बाद कुछ समय मौसम के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई थी।

लेकिन मौसम साफ होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इस बार यात्रा में प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सहायता और उनकी सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

होमगार्ड हेल्पडेस्क की हुई स्थापना

चारधाम यात्रा के दौरान यहां आने वाले वृद्ध, असहाय और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए उत्तराखंड में पहली बार होमगार्ड हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है।

होमगार्ड हेल्पडेस्क से वृद्ध, असहाय और दिव्यांगजनों की हर संभव मदद की जाएगी। यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं और यात्रा करने में असमर्थ श्रद्धालु की होमगार्ड विभाग की ओर से स्थापित हेल्पडेस्क के जरिए मदद ले सकेंगे।

चारधाम में स्थापित किए गए हेल्प डेस्क

होमगार्ड की तरफ से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य असहाय श्रद्धालुओं की मदद करना है। हेल्प डेस्क में होमगार्ड स्वयं सेवकों को दो शिफ्ट में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अगर श्रद्धालुओं को किसी भी तरीके की समस्या है तो हेल्प डेस्क के जरिए उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। हेल्प डेस्क में चुस्त-दुरुस्त होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि श्रद्धालुओं की हर संभव मदद कर सकें।

24 घंटे काम करेगी हेल्पडेस्क

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए होमगार्ड हेल्पडेस्क 24 घंटे खुली रहेगी। होमगार्ड विभाग द्वारा जारी नंबरों के जरिए चारों धामों में यात्रा करने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक संपर्क कर सकते हैं। हर धाम के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए गए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें