यूपी में 80 लोकसभा सीटों पर 10 दिनों में भाजपा करेगी कई रैली और जनसभाएं

लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा ने दौरों की तैयारियां कर ली है। 30 मई से 30 जून के बीच तैयार की गई योजनाओं में बीच के 10 दिन उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियों और जन सम्मेलन होने वाले हैं। सिर्फ 10 दिन के भीतर उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर देश और प्रदेश के बड़े नेताओं की रैलियां और जनसभाएं होंगी।
भाजपा से कई मंत्री करेंगे जनसभा
भाजपा के नेताओं का कहना है कि इन रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर रक्षा मंत्री, गृहमंत्री समेत कई कद्दावर मंत्री और नेता जनसभाओं में शिरकत करने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले बड़े अभियान में पार्टी ने उत्तर प्रदेश के हर घर तक पहुंचने की योजना बना ली है पूरे देश में लोकसभा चुनावों से पहले 30 मई से 30 जून तक घर-घर महाअभियान को शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं।
घर – घर जाकर लिया जाएगा फीडबैक
जानकारी के अनुसार एक महीने के अंदर भाजपा पार्टी अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को लेकर हर घर में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओंको जनता को बताएगी साथ ही एक-एक घर का डाटा एकत्र करेगी जिसमें जनता का फीडबैक शामिल होगा।