30 दिसंबर तक राममंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा, श्रद्धालु कर सकेंगे भगवान राम के दर्शन

देशभर में राम मंदिर को लेकर हर कोई उत्साहित है। सभी को भगवान राम के दर्शन करने की इच्छा है। ऐसे में जल्द रामभक्तों की इच्छा पूरी हो जाएगी। जानकारी के अनुसार इस साल 30 दिसंबर तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो जाएगा। जिसके बाद श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
30 दिसंबर तक पहला चरण पूरा
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है कि मंदिर का निर्माण तीन चरणों में हो रहा है और श्रद्धालु पहले चरण का काम पूरा होने के बाद मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भूतल पर अन्य कार्यों के अलावा पहले चरण में पांच मंडप का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि राम मंदिर के पहले चरण का काम 30 दिसंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। पांच मंडपों के निर्माण में करीब 160 खंभे लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनमें आइकॉनोग्राफी (विजुअल इमेज और सिंबल) का काम पूरा किया जाए।
साल के अंत तक दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार राम मंदिर निर्माण के पहले चरण का काम 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएंगा। जिसके बाद मंदिर मूर्ति की स्थापना की जाएगी और इस साल के अंत तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। वहीं पूरे मंदिर का निर्माण दिसंबर 2025 तक तैयार हो जाएगा।