National

कर्नाटक में विधानसभा अध्यक्ष के लिए यूटी खादेर ने किया नामांकन, बन सकते हैं सबसे युवा स्पीकर  

कर्नाटक में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। विधायक यूटी खादेर ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि विधायक यूटी खादेर पांच बार के विधायक रहे हैं। जिस दौरान यूटी खादेर ने अपना नामंकन दाखिल किया उस दौरान राज्य के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।

सबसे युवा सभापति होंगे खादेर

साल 2019-23 के दौरान जब भाजपा सत्ता में थी तो यूटी खादेर ने विपक्ष के नेता के डिप्टी के तौर पर अपनी सेवाएं दी थी। एक अक्तूबर 1969 को जन्में यूटी खादेर मंगलुरु से पांच बार के विधायक हैं और अगर वह सभापति बनते हैं तो वह कर्नाटक विधानसभा के सबसे युवा सभापति होंगे। 

24 मई को होगा चुनाव

कर्नाटक में 24 मई को सभापति का चुनाव होना है। सामान्य तौर पर सत्ताधारी पार्टी का उम्मीदवार ही सभापति चुना जाता है। ऐसे में पूरी संभावना है कि यूटी खादेर ही कर्नाटक विधानसभा के अगले सभापति चुने जाएंगे। खादेर ने कानून की पढ़ाई की है और वह पूर्व की सिद्धारमैया सरकार में स्वास्थ्य, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री रहे थे। इसके अलावा जब जेडीएस ने कांग्रेस के साथ मिलकर 2018-19 में जो सरकार बनाई थी, उसमें यूटी खादेर को आवास एवं शहरी विकास जैसा अहम विभाग दिया गया था। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें