Big NewsDehradun

सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सर्वदलीय धरना, प्रमुख पार्टियों के नेता हुए शामिल

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश की तमाम पार्टियों ने आज सर्वदलीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ प्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सर्वदलीय धरना

उत्तराखंड में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सर्वदलीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी सहित प्रदेश की प्रमुख राजनैतिक पाटियों के नेताओं ने भाग लिया। सर्वदलीय धरना कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के गांधी पार्क में किया गया। जो कि 10बजे से 12 बजे तक चला।

all-party strike

भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला सुरक्षा लचर

सर्वदलीय धरना कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित वामदलों के प्रतिनिधि धरने पर बैठे।

all-party strike

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला सुरक्षा बेहद ही लचर है। इसके साथ ही प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

केंद्र व राज्य सरकार महंगाई रोकने में नाकाम

पूर्व सीएम ने मंहगाई को लेकर राज्य और केंद्र सरकार दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई रोकने में केंद्र व राज्य सरकार दोनों ही नाकाम रहे हैं। इस दौरान उनके साथ धरना स्थल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट और सूर्यकांत धस्माना भी मौजूद रहे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button