UttarakhandBig NewsDehradun News

शादीशुदा व्यक्ति खुद को कुंवारा बताकर छह साल तक करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

फेसबुक में दोस्ती कर देहरादून के एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर महिला को प्रेम जाल में फंसाकर सालों तक दुष्कर्म किया। महिला ने जब युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने इंकार कर दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

फेसबुक में हुई थी दोनों की दोस्ती

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर विद्याभूषण ने बताया कि पीड़ित महिला के पति की 2014 में मौत हो गई थी। पीड़िता की दो बेटियां भी है। दौलत नाम के एक युवक ने फेसबुक के माध्यम से महिला से दोस्ती कर उसे प्रेम जाल में फंसाया। दोस्ती गहरी होने पर युवक ने महिला को झूठे वायदे कर महिला का विश्वास जीता कि वह जल्द ही महिला से विवाह करेगा।

शादी का झांसा देकर छह साल तक किया दुष्कर्म

आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ छह साल तक शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने युवक पर आरोप लगाए की इस बीच वह कई बार गर्भवती भी हुई पर युवक के कहने पर उसने अपना गर्भपात कराया। पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की तो युवक ने पुलिस को लिखित रूप से जवाब दिया की वह अपने भाई की शादी के बाद युवती से विवाह कर लेगा।

पीड़िता के सामने आया युवक का सच

11 मई को पता चला की दौलत पहले से ही शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। आरोप है की अब युवक पीड़िता को जान से मारने तक की धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें