बृजभूषण सिंह के बिगड़े बोल, खुद को राम बताकर धरना दे रही पहलवानों को बताया मंथरा

एक बार फिर बृजभूषण सिंह ने अपने बोल बिगाड़ दिए हैं। एक भाषण में उन्होनें खुद को राम और धरना दे रही महिला पहलवानों को मंथरा बता दिया हैं। जिसके बाद उनकी कही गई बातों की अब चर्चा जोरों पर है।
महिला पहलवानों को बताया मंथरा
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के धनईगंज बंधे पर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होनें अपने भाषण के दौरान अपनी तुलना भगवान राम से कर दी और तैश में आकर धरना दे रहीं महिला पहलवानों को मंथरा बता दिया। उन्होंने कहा कहा, ‘मंथरा ने राम को 14 वर्ष के लिए वनवास भेज दिया था, लेकिन यदि राम वन नहीं जाते तो वह कभी केवट से न मिलते, शबरी के जूठे बेर न खाते। हनुमान और सुग्रीव से मित्रता न होती और रावण जैसे महापापी का अंत कैसे होता।’
कहा मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे
वहीं सांसद बृजभूषण ने अपने भाषण में आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि ईश्वर ने मेरे लिए अभी कुछ और काम कार्य निर्धारित कर रखा है। उन्होंने कहा कि वह सब कुछ हो सकते हैं लेकिन जो आरोप लगा है वह नहीं हो सकते। इस तरह की बातों से लोग अवाक रहे। वहीं अब बृजभूषण के भाषण को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा है।’