Char Dham Yatra 2023Highlight

केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज खुलेगा पोर्टल, 28 मई से 15 जून तक की यात्रा के लिए बुक होंगे टिकट

केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग के लिए आज से आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलने जा रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे से बुलिंग शुरू हो जाएगी। जिससे 28 से 15 जून तक तक की यात्रा के लिए टिकेटों की बुकिंग की जा सकती है।

चारधाम यात्रा का पंजीकरण होना अनिवार्य

यूकड़ा के सीईओ रविशंकर ने बताया कि हेली टिकटों के लिए आईआरसीटीसी ने भी अपने पोर्टल पर सूचना जारी कर दी है। इस बार बुकिंग के स्लॉट को बढ़ाया गया है। सीईओ रविशंकर ने बताया कि हेली टिकटों की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण होना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के टिकटों कि बुकिंग नहीं हो पाएगी।

ऐसे कराए ऑनलाइन पंजीकरण

आईआरसीटीसी की www.heliyatra.irctc.co.in पर हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके बाद ही बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा।

इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर के टिकट बुक हो जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें