National

जेल मे बंद सत्येंद्र जैन की तबियत पर सीएम केजरीवाल का बीजेपी पर वार, कहा, भगवान माफ नहीं करेंगे

तिहाड़ जेल में बंद मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत काफी खराब है। उन्हें सोमवार को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उनक हालत काफी खराब देखी गई। उनका वजन भी 35 किलो कम हो गया है। उनक इस हालत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है।

भगवान इन अत्याचारियों को माफ नहीं केरेंगे

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। बीजेपी सरकार के इस अहंकार और ज़ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

रीढ़ की हड्डी में परेशानी

तिहाड़ जेल अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपनी रीढ़ की हड्डी में परेशानी की बात कही। उन्हें तत्काल डीडीयू अस्पताल में ले जाया गया। वहां जांच के बाद जैन ने सेकेंड ओपिनियन की इच्छा जताई, जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें