National

लॉरेंस बिश्नोई ने अमेरिका से मंगाई जिगाना पिस्टल, इसी पिस्टल से हुई अतीक-अशरफ की हत्या

15 अप्रैल को प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर जिस जिगाना पिस्टल से हत्या की गई थी उस पिस्टल को लेकर खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार जिगाना पिस्टल को लॉरेंस बिश्नोई ने अमेरिका से मंगवाया था।

लॉरेंस बिश्नोई ने मंगाई जिगाना पिस्टल

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने जिगाना पिस्टल अमेरिका से मंगवाई थी। इन्हें भारत तक पहुंचाने में गोल्डी बराड़ ने अहम भूमिका निभाई। दोनों जिगाना पिस्टल 2021 में मंगवाई गई थी। इन पिस्टल को गोगी गैंग के लिए मंगवाया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने खुद यह बात कबूली है। 

जिगाना पिस्टल पर एंजेसी का शक

वहीं अब इंटेलिजेंस एजेंसियों को शक है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में इन्हीं जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। जिसे लॉरेंस बिश्नोई ने मुहैया करवाया था। हाल ही में तिहाड़ जेल में बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की हत्या को अंजाम दिया गया। इस हत्याकांड में गोगी गैंग का नाम सामने आया है। वहीं लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली है। अब पूरे मामले के तार आपस में जुड़ने लगे हैं।  

बता दें कि अतीक-अशरफ हत्याकांड को शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या व सनी सिंह ने अंजाम दिया था। यूपी पुलिस की एसआईटी की पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली के गोगी गैंग ने सनी सिंह को विदेशी पिस्टल रखने को दिया था लेकिन गोगी की हत्या के बाद सनी पिस्टल लेकर अपने घर भाग निकला था। आशंका है कि इसी पिस्टल का इस्तेमाल हत्याकांड में किया गया है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें