UttarakhandDehradun NewsHighlight

शेयर मार्केट में हुआ नुकसान, परेशान होकर सेना के पूर्व कैप्टन ने दी अपनी जान

शेयर मार्केट में नुकसान होने से परेशान होकर सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं बरामद किए गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि महावीर सिंह बिष्ट निवासी विवेकानंद जोगीवाला सेना से बतौर कैप्टन सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह वन विभाग में वित्त नियंत्रक के रूप में तैनात थे। वन विभाग से भी सेवानिवृत्त होने के बाद से वह अपने घर पर ही रहते थे।

रविवार को महावीर सिंह बिष्ट दोपहर में अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे। अचानक वह ऊपर के कमरे में चले गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनके बेटे ने ऊपर जाकर देखा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने धक्का देकर दरवाजा तोड़ा तो देखा की पिता पंखे से लटके हुए थे।

शेयर मार्केट में नुकसान होने के बाद से थे परेशान

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक एसओ ने उनकी पत्नी से बातचीत के आधार पर बताया कि वह काफी समय से परेशान चल रहे थे। उन्होंने शेयर मार्केट में कुछ पैसा लगाया था। जिसमें उन्हें काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद से से ही वह लगातार मरने की बातें करते थे। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें