National

कल से मिल सकती है हीटवेव से राहत, मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं

भारत में गर्मी से लगातार लोग परेशान है। दिल्ली- एनसीआर और पंजाब के कुछ इलाकों नें तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

कल से मिल सकती है लू से राहत

बता दें कि आज मौसम विभाग ने दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए लू चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि कल मंगलवार 23 मई से लू से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

कल स आ रहा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन दक्षिण हरियाणा, दक्षिण यूपी, दिल्ली के कुछ हिस्सों, उत्तर, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और दक्षिण बंगाल में लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि हीटवेव की आशंका नहीं जताई गई है। विभाग के अनुसार कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसलिए पूरे क्षेत्र में तापमान गिरना शुरू हो जाएगा और हीटवेव की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें