मणिपुर में फिर हुई हिंसा, चार घर किए आग के हवाले, क्षेत्र में सुरक्षाबल तैनात

मणिपुर में सोमवार दोपहर बात एक बार फिर हिंसा देखने को मिली है। यहां चार घरों में अज्ञात तत्वों ने आग लगा दी। जिसके कारण तनाव के हालात पैदा हो गए हैं। वहीं हिंसा को देख सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
चार घर किए आग के हवाले
जानकारी के अनुसार न्यू चेकोन, इंफाल पूर्व में आज सुबह एक खास समुदाय के दुकानदारों को दुकान बंद करने के लिए कहा गया। इसके बाद न्यू चेकोन में अज्ञात बदमाशों ने चार घरों आग के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान किसी को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।
हथियार पकड़े बदमाशों ने दी धमकी
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एक हथियार पकड़े बदमाशों ने पहले न्यू चेकोन क्षेत्र के कुछ दुकानों के मालिकों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने की धमकी दी। उसके बाद चार घरों में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के साथ भारी भीड़ जमा हो गई।