National

बृजभूषण के साथ पहलवान नार्को टेस्ट के लिए तैयार, कहा, लाइव हो ताकि देश की बेटियां उसकी क्रूरता जानें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते एक महीने से पहलवानों का धरना जारी है। इसी बीच अब ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने बृजभूषण शरण सिंह की नार्को टेस्ट वाली चुनौती को स्वीकार कर लिया है। पूनिया ने कहा कि पहलवान नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं लेकिन इसे सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करना होगा।

सभी लड़कियां तैयार, नार्को टेस्ट हो लाइव

वहीं, पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, “मैं बृजभूषण से कहना चाहता हूं कि सिर्फ विनेश ही नहीं, शिकायत करने वाली सभी लड़कियां नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। इसे लाइव किया जाना चाहिए ताकि देश की बेटियों के प्रति उसकी क्रूरता के बारे में पूरा देश जान सके।”

बृजभूषण ने रखी थी पहलवानों के लिए शर्त

बता दें कि इससे पहले 21 मई को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट, लाइ डिटेक्टर करवाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मेरी शर्त है कि मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के भी ये टेस्ट होने चाहिए। सांसद ने अपने फेसबुक अकाउंड पर पोस्ट में आगे लिखा कि यदि दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं तो घोषणा करें। मैं उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिए तैयार हूं। मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं।

कल इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे

बता दें कि कल 23 मई को जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान शाम के समय इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे। पहलवानों का कहना है कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। बजरंग पुनिया ने कैंडल मार्च में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने की अपील की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें