National

मथुरा के इस मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहने तो नहीं होगें दर्शन, बढ़ते फूहड़पन को देख लिया फैसला

मथुरा वृंदावन के सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में अमर्यादित वस्त्र पहनकर दर्शन करने वालों पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के मंदिर के गेट पर पुरुष और महिलाओं से ऐसे वस्त्र न पहनकर आने की अपील का बोर्ड लगा दिया है। सेवायत पूर्ण चंद गोस्वामी ने अन्य मंदिर संचालकों से भी ऐसे वस्त्र पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगाने का आह्वान किया है।

संस्कृति और शास्त्रों में वस्त्रों का विशेष ध्यान

सेवायत पूर्ण चंद गोस्वामी ने बताया कि हमारी संस्कृति और शास्त्रों में मंदिरों में ऐसे वस्त्र पहनकर आना निषेध बताया है। बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों से मंदिरों में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने का आह्वान हो रहा है। उधर, बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक ने कहा है कि धार्मिक स्थलों पर अमर्यादित वस्त्र पहनकर नहीं आना चाहिए। मंदिर की परंपरा का ध्यान रखना चाहिए। 

मंदिर में फैलाया जा रहा फूहड़पन

ठा. राधावल्लभ मंदिर के सेवायत मुकेश बल्लभ गोस्वामी ने अपील का समर्थन करते हुए कहा कि सभी मंदिरों में ऐसा होना चाहिए। मंदिर की अपनी वेशभूषा होती है, देखते जा रहे हैं कि यहां फूहड़पन फैलाया जाता है जिस पर रोक लगनी ही चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें